रेल विकास को मिली रफ्तार, एमपी को मिला 15,188 करोड़ का बजट
भोपाल। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के अलग-अलग राज्यों के लिए जारी किए गए रेल बजट 2026 की विस्तृत जानकारी दी है. आगामी वित्तीय वर्ष के लिए मध्य प्रदेश में रेलवे के विकास कार्यों के लिए 15188 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कांग्रेस शासन काल की तुलना में दिया गया यह बजट 24 गुना ज्यादा है।
नए प्रोजेक्ट पर तेजी से हाेगा काम
मध्य प्रदेश के लिए दिए गए इस बजट से नए प्रोजेक्ट पर काम तेज गति से किया जाएगा. रेल मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में 1 लाख 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में 100% इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में नए रेल कॉरिडोर पर भी तेजी से काम किया जाएगा।
7 में से एक रेल कॉरिडोर मध्य प्रदेश में बनेगा
केंद्रीय बजट में पेश किए गए सात रेल कॉरिडोर में से एक कॉरिडोर मध्य प्रदेश में भी शामिल हो रहा है. पश्चिम बंगाल से गुजरात के बीच बनने वाले इस रेल कॉरिडोर में मध्य प्रदेश एक प्रमुख भूमिका निभाने वाला है क्योंकि इस रेल कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश से होकर ही गुजरेगा. जिससे मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।
5 सालों में होगा मध्य प्रदेश रेलवे का एक अलग स्वरूप
रेल मंत्री ने कहा कि आगामी 5 सालों में मध्य प्रदेश में रेलवे का एक अलग स्वरूप देखने को मिलने वाला है. बड़े शहरों को कनेक्ट करती हुई बुलेट ट्रेन मुख्य भूमिका निभाएगी. बुलेट ट्रेनों से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता बहुत हद तक कम हो जाएगी. नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सुविधा में बढ़ोतरी होगी. आने वाले साल में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर भी रेलवे ने विशेष तैयारी की हैं. पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने कहा मध्य प्रदेश में पश्चिम मध्य रेलवे में तेजी से नए प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है. रेल मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बजट से विकास कार्यों में तेजी आएगी. नई ट्रेन शुरू करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान