दिल्ली में अब ये होगा BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का पता, यहां मिल गया सरकारी आवास
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए नवेले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को नई दिल्ली में बंगला अलॉट कर दिया गया है. उन्हें नई दिल्ली स्थित 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग पर सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. उनको टाइप-8 का सरकारी आवास दिया गया है. अब एक बार यह बंगला एक बार फिर राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.
नितिन नबीन को बंगला दिए जाने से पहले यह बंगला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबू सोरेन को आवंटित था. हालांकि अब उनकी जगह पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को यह सरकारी आवास दिया गया है. बीजेपी अध्यक्ष का यह बंगला देश की राजधानी के प्रमुख वीआईपी इलाकों में से स्थित है. इसके साथ ही सुरक्षा व प्रशासनिक दृष्टि से भी बेहद खास माना जा रहा है.
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन को इससे पहले 9 सुनहरी बाग लेन स्थित बंगला आवंटित करने का विकल्प दिया गया था. हालांकि यह बंगला उन्हें पसंद नहीं आया था. यही वजह है कि अन्य विकल्पों की तलाश की जा रही थी. जिसके बाद 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग का बंगला उन्हें आवंटित किया गया.
किसी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पहले से ही कई तरह के नियम हैं. डायरेक्टरेट ऑफ़ एस्टेट (Directorate of Estates) के नियमों के अनुसार, किसी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यदि वह केंद्रीय मंत्री, लोकसभा सांसद या राज्यसभा सांसद नहीं है, तो उसे टाइप-8 श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित करने का प्रावधान है. नितिन नबीन भी इसी श्रेणी में आते हैं. यही वजह है कि उन्हें ये ऑप्शन दिया गया है.
कुल मिलाकर, नितिन नबीन को मिले इस नए सरकारी आवास को बीजेपी के संगठनात्मक महत्व और पार्टी अध्यक्ष के पद की गरिमा से जोड़कर देखा जा रहा है. बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का सरकारी/आधिकारिक आवास नई दिल्ली में 7-B, मोतीलाल नेहरू मार्ग (Motilal Nehru Marg) पर ही मौजूद है.
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान