ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा: दुर्ग में म्यूल अकाउंट से 12.78 लाख निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार
Durg Online Fraud के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जेना स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुपेला में खाता खुलवाकर ऑनलाइन ठगी की रकम निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते में कुल ₹12,78,997 की अवैध धनराशि जमा हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस को इस मामले की जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के जरिए मिली। पोर्टल से एक म्यूल अकाउंट (Money Mule Account) से जुड़े संदिग्ध लेनदेन की सूचना प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित खाता जेना स्मॉल फाइनेंस बैंक, सुपेला शाखा में खोला गया था।
पुलिस जांच में खाता धारक की पहचान मोहम्मद गुलाम अंसारी (36 वर्ष), निवासी वैशाली नगर के रूप में हुई। आरोपी ने यह खाता ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को जमा करने और निकालने के लिए इस्तेमाल किया। जांच में यह भी सामने आया कि 16 अक्टूबर 2024 से आरोपी लगातार अपने खाते में धोखाधड़ी से अर्जित रकम जमा करवा रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छलपूर्वक और बेईमानी से अवैध धनलाभ अर्जित किया और इस रकम का उपयोग संपत्ति संवर्धन व निजी लाभ के लिए किया। सभी साक्ष्यों के आधार पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 158/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 318(4) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या ओटीपी साझा न करें। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक पूरण दास साहू और अभय शुक्ला का विशेष योगदान रहा। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लिंक की भी जांच कर रही है।
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।