पंचांग: शनिवार को रवि योग का शुभ संयोग, भोलेनाथ का शासन
पंचांग : आज 31 जनवरी, 2026 शनिवार, के दिन माघ महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव और कामदेव का शासन है. नई किताबें लिखने, कर्मकांड और नृत्य के लिए अच्छा दिन माना जाता है. आज रवि योग भी बन रहा है.
31 जनवरी का पंचांग
- विक्रम संवत : 2082
- मास : माघ
- पक्ष : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
- दिन : शनिवार
- तिथि : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
- योग : विष्कुंभ
- नक्षत्र : पुनर्वसु
- करण : तैतिल
- चंद्र राशि : मिथुन
- सूर्य राशि : मकर
- सूर्योदय : सुबह 07:11 बजे
- सूर्यास्त : शाम 05:58 बजे
- चंद्रोदय : शाम 04.16 बजे
- चंद्रास्त : सुबह 0645 बजे (1 फरवरी)
- राहुकाल : 09:53 से 11:14
- यमगंड : 13:55 से 15:16
नया वाहन खरीदने के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मिथुन राशि और पुनर्वसु नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मिथुन राशि में 20:00 से लेकर कर्क राशि के 3:20 तक फैला हुआ है. इसकी अधिष्ठात्री देवी अदिति हैं और इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं. नया वाहन खरीदने या सर्विसिंग कराने के अलावा यात्रा और पूजा के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. यह एक अस्थायी, तेज और गतिशील प्रकृति का तारा है। इस नक्षत्र में बागवानी करने, जुलूस में जाने, मित्रों से मिलने का कार्य भी किया जा सकता है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:53 से 11:14 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम