अरिजीत सिंह से क्या जबरदस्ती गवाया गया 'बॉर्डर 2' का गाना? भूषण कुमार ने दिया जवाब
अरिजीत सिंह ने मंगलवार को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का अनाउंसमेंट कर सबको बड़ा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। वहीं इसके अलावा कई अफवाहें भी आ रही हैं जिसमें से एक है कि अरिजीत को बॉर्डर 2 का गाना संदेशे आते हैं फोर्सफुली यानी जबरदस्ती गाने को कहा गया। अब फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इस पर अपनी बात रखी है।
क्या बोले भूषण
एचटी सिटी से बात करते हुए भूषण ने कहा, ‘प्लीज अरिजीत को कॉल करिए और उनसे पूछिए। ये सब बकवास है।’रेड्डिट पर दरअसल एक दावा किया जा रहा था कि अरिजीत काफी परेशान थे कुछ बड़े म्यूजिक लेबल्स से जो उनके हिसाब से सिंगर से काम करवा रहे थे। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा था कि अरिजीत बॉर्डर 2 के गाने के लिए क्रिएटिवली काम नहीं कर पाए।
अरिजीत का रिटायरमेंट पोस्ट
खैर अरिजीत की अनाउंसमेंट की बात करें तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था, ‘हैप्पी न्यू ईयर सबको। मैं सभी को थैंक्यू कहना चाहूंगा इतने सालों से आप जो मुझे प्यार दे रहे हो और मुझे सुन रहे हो। मैं बहुत खुशी के साथ ये अनाउंस कर रहा हूं कि अब मैं बतौर प्लेबैक वोकलिस्त कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेने वाला हूं। ये जर्नी काफी शानदार रही है।’
इसके पीछे की वजह
अरिजीत ने आगे कहा, ‘इसका एक कारण काफी सीधा है, मेरी रुचि जल्दी खत्म हो जाती है, यही वजह है कि मैं अक्सर अपने गानों की व्यवस्था में बदलाव करता हूं और उन्हें लाइव परफॉर्म करता हूं।’इस जीनियस के दिमाग से अब...' अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर बोलीं श्रेया घोषाल अरिजीत के करियर की बात करें तो वह साल 2005 में रिएलिटी शो गुरुकुल में बतौर कंटेस्टेंट बनगए थे। उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग डेब्यू साल 2010 में तेलुगु फिल्म से किया। वहीं बॉलीवुड में उन्हें ब्रेक मिला मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत करने चला है दिल से मिला। अरिजीत के करियर का टर्निंग पॉइंट आया आशिकी 2 फिल्म से जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अरिजीत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई हिट गाने गाए।
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए