सी बी ओ ए का सराहनीय सामाजिक सरोकार – शिक्षा से रोशन हुआ नालचा का भविष्य
धार। केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) के जनरल सेक्रेटरी श्री के. रवि कुमार जी ने केन पाल के बैनर तले धार जिले के नालचा ग्राम स्थित एक स्कूल शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कागदीपुरा में छोटे-छोटे बच्चों को अध्ययन सामग्री और खेल का सामान भेंट कर एक प्रेरणादायक पहल की। यह केवल सामग्री का वितरण नहीं था, बल्कि उन नन्हे सपनों में विश्वास और आत्मविश्वास भरने का एक सशक्त प्रयास था। इस सामाजिक कार्य में सी बी ओ ए के वाइस प्रेसिडेंट श्री के. के. त्रिपाठी जी, स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष यादव, सीबीओ ए के मनीष चतुर्वेदी, राहुल सोनी, कुणाल गावड़े, अंकुश, नीरज सोनी, शिव परवानी और कृष्णगोपाल जी तथा केनरा बैंक नालछा शाखा से कौशल सिंह की सक्रिय सहभागिता रही। सभी साथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


श्री के. रवि कुमार जी ने कहा कि “जब हम बच्चों के हाथ में किताब और दिल में हौसला देते हैं, तब एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी जाती है।” सी बी ओ ए का यह प्रयास यह संदेश देता है कि संगठन केवल बैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभा रहा है। नालचा ग्राम के बच्चों की मुस्कान ने साबित कर दिया कि सेवा का हर छोटा कदम भी भविष्य को रोशन कर सकता है।
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह