भ्रष्टाचारियों में हड़कंप! धान खरीदी में धांधली करने वाला डेटा ऑपरेटर सस्पेंड, अब खुलेंगे और भी राज
Raigarh News : जिले के धान उपार्जन केंद्र तमनार में धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। मामला उजागर होते ही जिला प्रशासन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तमनार में धान खरीदी की डाटा एंट्री में गड़बड़ी पाए जाने पर डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित साय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, धान खरीदी केंद्र तमनार के फड़ प्रभारी हरेराम सिदार को कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही के चलते धान खरीदी कार्य से पृथक कर दिया गया है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी 2026 को कृषक चन्द्रमणी, पिता हरीशचंद्र, निवासी झिंकाबहाल द्वारा धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्र में धान लाया गया था। प्रारंभिक जांच में 85 बोरी धान अमानक पाए जाने पर उन्हें अलग कर दिया गया। शेष धान की ढुलाई कर नमी मापन, बोरी भराई और वजन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कुल 383 बोरी धान को मानक और खरीदी योग्य पाया गया।
हालांकि, जब समिति द्वारा संधारित रजिस्टर और कंप्यूटर रिकॉर्ड की जांच की गई, तो बड़ा खुलासा हुआ। जांच में पाया गया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर ने संबंधित कृषक के नाम पर 662 बोरी धान की खरीदी दर्ज कर दी, जबकि वास्तविक रूप से केवल 383 बोरी धान की ही खरीदी हुई थी। इस तरह 279 बोरी धान की फर्जी खरीदी दर्शाई गई।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला