बार-बार फोन करने पर भड़का पति, पत्नी पर हमला कर तोड़ा हाथ
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र से बिलासपुर घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। आरोप है कि पति ने पहले धारदार हथियार से वार किया और बाद में लकड़ी के बत्ते से पिटाई कर पत्नी का हाथ तोड़ दिया। घायल महिला ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तोरवा के देवरीखुर्द में रहने वाली रेहाना किन्नर (29) ने पुलिस को बताया कि उसका पति वरुण महानंद 6 जनवरी को घूमने के लिए नैनीताल गया था। इस दौरान रेहाना लगातार मोबाइल फोन से उससे संपर्क कर रही थी। पति के लौटने के बाद इसी बात को लेकर 13 जनवरी को दोनों के बीच विवाद हो गया। रेहाना के अनुसार, बात बढ़ने पर पति ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोप है कि विवाद के दौरान वरुण महानंद ने रेहाना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद रेहाना शिकायत लेकर अपने पति की दादी सरोज महानंद के पास पहुंची। इसी बीच उसका पति भी पीछे-पीछे अपने दादा के घर आ गया। वहां उसने लकड़ी के बत्ते से रेहाना की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसका हाथ टूट गया।
मारपीट में गंभीर रूप से घायल रेहाना किसी तरह निजी अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज किया गया। उपचार के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। यह बिलासपुर घरेलू हिंसा का मामला एक बार फिर घरेलू विवादों में बढ़ती हिंसा की गंभीरता को उजागर करता है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
MP में किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब खराब गेहूं भी खरीदेगी सरकार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”