मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी जीवनरक्षक, कृतिका को मिला नया जीवन
रायपुर : जब बीमारी जिंदगी पर भारी पड़ने लगती है और इलाज का खर्च परिवार की आर्थिक क्षमता से बाहर हो जाता है, तब उम्मीदें टूटने लगती हैं। ऐसी ही कठिन परिस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बालिका कृतिका निषाद के लिए जीवन की नई रोशनी बनकर सामने आई है। गंभीर बीमारी से जूझ रही कृतिका के इलाज के लिए सरकार ने फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम में 16 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
यह मदद जिला प्रशासन की तत्परता और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से समय पर संभव हो सकी। सहायता मिलने से न केवल कृतिका को बेहतर इलाज मिल पाया, बल्कि उसके परिवार को भारी कर्ज के बोझ से भी राहत मिली। आर्थिक संकट की वजह से इलाज रुक जाने की आशंका अब पूरी तरह खत्म हो गई है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर और दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल साबित हो रही है। इस योजना के तहत पात्र मरीजों को अधिकतम 25 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है, जो देश की अग्रणी स्वास्थ्य सहायता योजनाओं में शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस योजना के माध्यम से कैंसर, हृदय रोग, लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट जैसे जटिल और महंगे इलाज कराए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक केवल पैसों की कमी के कारण इलाज से वंचित न रहे। सरकार की यही संवेदनशील सोच कृतिका की कहानी में साफ दिखाई देती है।
आज कृतिका की हालत में सुधार है और उसका परिवार राहत की सांस ले रहा है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना न केवल एक सरकारी पहल है, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जिनके लिए महंगे इलाज की कल्पना भी मुश्किल होती है।
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान
विराट-हेड विवाद पर आया बड़ा बयान, पत्नी को मिली गालियों पर बोले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, CCTV के सहारे आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
मॉनसून की मार से रेल यातायात प्रभावित, गुजरात में कई गाड़ियां देरी से चल रहीं
पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
सावन शुरू होने से पहले अंडों के दाम आसमान पर, रिटेल बाजार में बढ़ी कीमत