पराग और अनुपमा को लगेगा झटका, दोनों को मिलेगा रजनी से धोखा
रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो आ गया है। अनुपमा के 15 जनवरी के एपिसोड के साथ दिखाए गए इस प्रोमो में बहुत बड़ा ट्विस्ट दिखाया गया है। प्रोमो की शुरुआत में अनुपमा, कान्ह जी को भोग लगाती है। अनुपमा एक भोग प्रार्थना के नाम का और दूसरा भोग पूर्वी छाया चॉल के नाम का लगाती है। तभी अचानक से हवा चलती है और पूर्वी छाया चॉल के नाम से चढ़ाया गया भोग गिर जाता है। अनुपमा परेशान हो जाती है। उसे इस बात का एहसास हो जाता है कि पूर्वी छाया चॉल के लोगों के साथ कुछ बहुत बुरा होने वाला है और तभी अनुपमा के फोन पर जस्सी का कॉल आता है।
अनुपमा
मुंबई पहुंचेगी अनुपमा
जस्सी, अनुपमा को बताती है कि बिल्डिर आज 12:30 पूर्वी छाया चॉल को तोड़ने वाला है। अनुपमा घबरा जाती है। उसे समझ नहीं आता है कि ये कैसे हो सकता है। अनुपमा अपनी चॉल और चॉल में रहने वाले लोगों का साथ देने के लिए मुंबई जाती है। सिर्फ अनुपमा ही नहीं प्रेम, राही और प्रेरणा भी अनुपमा के साथ मुंबई जाते हैं। अनुपमा हिम्मत जुटाती है और जेसीबी के सामने खड़े हो जाती है।
पराग और रजनी की एंट्री
इधर अनुपमा जेसीबी को रोकने की कोशिश करती है। उधर रजनी और पराग साथ में एक ही कार से पूर्वी छाया चॉल पहुंचते हैं। अनुपमा, रजनी और पराग को साथ देख हैरान रह जाती है। वहीं पराग भी अनुपमा का रवैया देख दंग रह जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि जब अनुपमा ने खुद पेपर्स पर साइन किया था तो वो अब चॉल को टूटने से क्यों बचा रही है।शुरू हो रहे हैं 3 नए रिएलिटी शोज, जानें कब और कहां देख सकेंगे आपये भी पढ़ें:गौरव खन्ना-अशनूर कौर ने मिलाया हाथ, सीरीज में आएंगे नजर, आज रिलीज हुआ ट्रेलर
आगे क्या होगा?
अब सवाल यह उठता है कि क्या अनुपमा को रजनी की असलीयत पता चल जाएगी? क्या पराग को समझ आ जाएगा कि रजनी ने धोखे से अनुपमा से चॉल के पेपर्स साइन करवाए हैं? क्या प्रेरणा की मदद से अनुपमा, रजनी को रोक पाएगी?
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
अस्पताल में वांगचुक और पुलिस के बीच बहस का वीडियो आया सामने, अधिकारियों ने दी सफाई
दिल्ली पुलिस का दावा, CJP प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तानी अकाउंट्स से फैलाया गया फर्जी प्रचार
इंडोनेशिया में लापता नाव की खोज जारी, 11 विदेशी पर्यटकों का अब तक नहीं मिला सुराग
NEET विवाद पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी
पुलिस की बोलेरो लेकर भागा शराबी, सड़क पर आठ लोगों को मारी टक्कर; TI ने तोड़ी चुप्पी
रेलवे स्टेशन पर हंगामा, RPF पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर शख्स ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट