एंबुलेंस में गांजा तस्करी की आशंका, ओडिशा सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Mahasamund Ganja Smuggling : के एक गंभीर मामले में बुधवार को महासमुंद जिले की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक एंबुलेंस के जरिए गांजा की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और ओडिशा सीमा से लगे टेमरी बैरियर के आसपास घेराबंदी कर दी गई।
घेराबंदी के दौरान टेमरी चौकी क्षेत्र में ओडिशा की ओर से आती एक ट्रैवलर्स एंबुलेंस को पुलिस ने रोका। एंबुलेंस में तीन लोग सवार थे। जब पुलिस ने उन्हें वाहन से उतरकर पूछताछ की, तो उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे। बातचीत के दौरान तीनों व्यक्ति गोलमोल बातें करते नजर आए, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।
संदेह के आधार पर जब एंबुलेंस की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर दवाइयों के कई कार्टन रखे हुए मिले। हालांकि, पुलिस को पहले से ही गांजा तस्करी की सूचना थी, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है। एंबुलेंस का इस्तेमाल कर मादक पदार्थों की तस्करी करना तस्करों की नई रणनीति मानी जा रही है, ताकि चेकिंग के दौरान शक न हो।
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज