बीजापुर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो इनामी माओवादी ढेर
बीजापुर : जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादी आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गगनपल्ली और मुरकीपार के जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई, जहां दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सशस्त्र माओवादियों को ढेर कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बासागुड़ा क्षेत्र में 10 से 15 माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद डीआरजी बीजापुर की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल जंगल क्षेत्र में आगे बढ़े, माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ तेज हो गई।
मुठभेड़ के बाद पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि घटनास्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान एसीएम हुंगा मड़काम उर्फ पंचुगा, निवासी ग्राम पूवर्ती (थाना जगरगुंडा, जिला सुकमा) और पीपीसीएम आयती मुचाकी उर्फ जोगी, निवासी ग्राम पीनाचन्दा (थाना पामेड़, जिला बीजापुर) के रूप में हुई है। दोनों माओवादी पामेड़ एरिया कमेटी से जुड़े थे और उन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
Bijapur Encounter के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से एक एसएलआर राइफल, एक मैगजीन में 9 राउंड, 12 बोर का देशी कट्टा, 5 राउंड कारतूस, स्कैनर सेट, कार्डेक्स वायर, माओवादी पिट्ठू, साहित्य और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण की दिशा में अहम कदम है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त