UP में नया डिप्टी CM? पंकज सिंह समेत कई नामों पर सियासी चर्चा
उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच सूत्रों का दावा है कि राज्य को नया उप मुख्यमंत्री मिल सकता है. सूत्रों की मानें तो इस रेस में पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का नाम रेस में सबसे आगे है | जानकारी के मुताबिक यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा. मंत्रिमंडल में 6 नए लोग शामिल हो सकते हैं. यूपी सरकार में अभी 54 मंत्री हैं और कुल 60 बनाए जा सकते हैं |
सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है. मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में समाजवादी पार्टी के बागियों को भी जगह मिल सकती है. 2 से 3 बागी मंत्री बनाए जा सकते हैं | सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद राजनाथ सिंह के बेटे एवं नोएडा विधानसभा सीट से विधायक पंकज सिंह भी मंत्री बन सकते हैं |
इसके साथ ही यूपी बीजेपी के मौजूदा चीफ भूपेंद्र चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. सपा के बागियों की बात करें तो पूजा पाल, मनोज पांडेय के मंत्री बनाए जाने की चर्चा है | इसके साथ ही महेंद्र सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है |
सूत्रों के अनुसार संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में न सिर्फ बीजेपी बल्कि राष्ट्रीय लोकदल और अपना दल से भी एक मंत्री बनाए जा सकते हैं. हालांकि यह सब प्रक्रिया बीजेपी यूपी के अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद होगी |
इन सबके बीच यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र सिंह चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी में संगठनात्मक बदलावों के संदर्भ में चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक तौर पर बड़ी पार्टी है | संगठन का कोई भी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है . संगठन का महा पर्व हमने पूरे साल चलाया है. अब प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तक पहुंचाया. कल नामांकन होगा और परसों अधिकृत तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का एलान होगा |
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक