तीन दिन की तलाश के बाद मासूम रोहित पुलिस के हवाले, अपहरण की गुत्थी सुलझीv
ग्वालियर | ग्वालियर में डेढ़ साल के मासूम रोहित के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तीन दिन से लापता बच्चे को पुलिस ने नाग देवता मंदिर के पास से सकुशल बरामद कर लिया. रोहित ट्रांसपोर्ट नगर स्थित झुग्गी बस्ती से गायब हुआ था, जिसके बाद उसके परिवार ने तमाम कोशिशों के बावजूद कोई सुराग नहीं पाया. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रोहित की शक्ल वाले बच्चे के साथ दिखी एक महिला को पकड़ लिया |
पड़ोस की महिला ने किया था अपहरण
पूछताछ में सामने आया कि पकड़ी गई महिला दीपिका उर्फ़ सुनैना पाठक, जो पास ही रहती है, बच्चे को उठाकर ले गई थी. उसने बताया कि उसकी अपनी कोई संतान नहीं है, इसलिए उसने यह कदम उठाया, हालांकि पुलिस उसके इरादों की गहराई से पड़ताल कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि मामला कहीं मानव तस्करी से जुड़ा न हो. महिला की पूरी पृष्ठभूमि की जांच जारी है |
बच्चे के लापता होने पर पुलिस ने तेजी से की कार्रवाई
बच्चे के लापता होने की शिकायत मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर बहोड़ापुर थाने की टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की. थाना प्रभारी आलोक परिहार के नेतृत्व में तैयार टीम ने इलाके की लगातार निगरानी की और एक महिला के संदिग्ध रूप से बच्चे को लेकर घूमने की जानकारी पर तुरंत पहुंचकर बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंचाया |
आईजी ने की बहोड़ापुर पुलिस टीम के लिए इनाम की घोषणा
इस त्वरित कार्रवाई के लिए आईजी ने बहोड़ापुर पुलिस टीम को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. वहीं, पुलिस पहले से ही मुरार इलाके के एक अन्य लापता बच्चे की तलाश में दबाव महसूस कर रही थी, ऐसे में रोहित को सुरक्षित मिल जाना बड़ी राहत साबित हुआ. टीआई आलोक सिंह परिहार ने पुष्टि की कि बच्चे को सही सलामत ढूंढ निकाला गया है और आरोपी महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है |
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक