शादी के घर में मातम...परिवार के जाते ही चोरों ने बोला धावा, लाखों की चोरी से हड़कंप, देखें पूरी खबर
Pithora Theft: चोर कितने शातिर हो सकते हैं, इसका ताज़ा उदाहरण महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह में देखने को मिला। यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरा परिवार रायपुर गया हुआ था, और इसी बीच चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर से 25 लाख रुपये नगद और लगभग एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
पीड़ित योगेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए थे। घर खाली देख चोरों ने ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी व कमरों में रखी नकदी व कीमती आभूषण समेट लिए। चोरी की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और लोग घटना स्थल पर जुटने लगे।
सूचना मिलते ही सायबर सेल और सांकरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एडिशनल एसपी प्रतिभा तिवारी ने बताया कि Pithora Theft मामले में वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। फिंगरप्रिंट टीम, फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों तक जल्द पहुंचा जा सके।
पुलिस का कहना है कि चोरी पेशेवर तरीके से की गई है, जिससे यह साफ है कि आरोपी पहले से घर की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। अधिकारियों ने दावा किया है कि जांच तेज है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर