शेयर बाजार में झटका: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूटा, निफ्टी में कमजोरी
शेयर मार्केट | भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन 3 दिसंबर, बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही. बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स हरे निशान पर और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 50 सकारात्मक कारोबार करने लगा था. इसके तुरंत बाद दोनों ही इंडेक्सों में गिरावट दर्ज की गई और ये लाल निशान पर ट्रेड करने लगे |
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 12.37 अंक या 0.01 प्रतिशत की उछाल के साथ 85,150.64 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 27.30 अंक या 0.10 फीसदी फिसलकर 26,004.90 के लेवल पर ओपन हुआ था | सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 65 अंक की उछाल के साथ 85,203 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 3 अंक की तेजी के साथ 26,035 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी |
बीएसई के टॉप गेनर
टीसीएस, एक्सिस बैंक, रिलायंस, एसबीआईएन
बीएसई के टॉप लूजर
टाइटन, ट्रेंट, एनटीपीसी
मंगलवार को कैसा रहा था मार्केट?
मंगलवार 2 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,138.27 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 143.55 अंक या 0.55 प्रतिशत फिसलकर 26,032.20 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी |
बीएसई बास्केट से एशियन पेंट, मारुति, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे.
निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी एफएमसीजी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी |
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग