यूपी उपभोक्ताओं पर करंट का वार: दिसंबर का बिजली बिल होगा भारी
लखनऊ | ठंड शुरू होते ही यूपी वालों की जेब पर एक और जोरदार झटका लगने वाला है. दिसंबर महीने में आने वाला बिजली बिल देखकर आप भी अपना दिल थाम लेंगे. क्योंकि इस बार आपको 5.56% अतिरिक्त ईंधन एवं पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPCA) चुकाना पड़ेगा. मतलब साफ है. आपका बिजली बिल सीधे 5.56% तक महंगा हो जाएगा |
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सितंबर 2025 की बढ़ी हुई ईंधन लागत को समायोजित करने के लिए यह सरचार्ज लगा दिया है. अनुमान है कि इस एक महीने में उपभोक्ताओं से करीब 264 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली की जाएगी |राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इसे सरासर उपभोक्ता विरोधी कदम बताया है. उन्होंने कहा- जब डिमांड बेस्ड टैरिफ लागू किया गया था, तब दावा किया गया था कि इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा. लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है. आज बिजली कंपनियों के पास उपभोक्ताओं का ही करीब 51,000 करोड़ रुपये का सरप्लस पड़ा है. फिर भी बार-बार ईंधन सरचार्ज लगाकर जनता की जेब काटी जा रही है |
परिषद का साफ कहना है कि नियमानुसार ईंधन सरचार्ज तभी लगाया जा सकता है जब बिजली कंपनियों को वाकई अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े. मौजूदा हालात में यह सरचार्ज पूरी तरह गैर-कानूनी और अन्यायपूर्ण है |
उपभोक्ता परिषद ने चेतावनी दी
यह कोई पहली बार नहीं है. यूपी में हर तिमाही FPPCA के नाम पर सरचार्ज लगता रहा है. पिछले एक साल में उपभोक्ताओं से हजारों करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूल लिए गए, जबकि बिजली दरों में कोई कटौती नहीं हुई. उपभोक्ता परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर यह सरचार्ज वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे |
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग