पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने पर हंगामा! भारतीय मिडफील्डर ने दिया करारा जवाब
India vs Pakistan News: क्रिकेट, हॉकी या कबड्डी, खेल कोई भी हो उसमें मैच से पहले और बाद में खिलाड़ियों का एक-दूसरे से हाथ मिलाना सामान्य बात है और यह प्रथा लंबे अरसे से चली आ रही है. मगर पिछले दिनों 'हैंडशेक' को लेकर खूब बवाल मचा है. दरअसल एशिया कप और उसके बाद महिला वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाक प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. इसी बीच जोहर कप में भारतीय खिलाड़ियों ने पाक प्लेयर्स के साथ हाई-5 करते हुए इस विवाद को तूल दिया था. अब इस विषय पर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रोशन कुजुर ने बहुत बड़ा बयान दे डाला है.
हमें पाकिस्तानियों में दुश्मन नहीं...
भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर पोजीशन पर खेलने वाले रोशन कुजुर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया, "ऐसा नहीं था कि हमसे हाथ मिलाने से मना किया गया था. हम बतौर खिलाड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ खेलने उतरे और हमें उनमें अपना दुश्मन नजर नहीं आता. इसलिए हमने हाथ मिलाया. वो भी हमारी तरह खिलाड़ी ही तो हैं." भारत के इस खिलाड़ी ने आगे कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ वो हमेशा जीतना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "हम हर बार उन्हें हराना चाहते हैं, लेकिन मैच ड्रॉ रहा. फिर भी वो अच्छा मैच था."
फाइनल में हार गया था भारत
लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मैच 3-3 से ड्रॉ रहा था. पाकिस्तान टीम चौथे स्थान पर रही, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला गया था. 58वें मिनट तक मैच एक-एक से बराबरी पर था, लेकिन मैच में जब 2 मिनट बाकी रह गए थे, तभी कंगारू टीम ने गोल दागते हुए 2-1 से बढ़त बना ली. इस बढ़त को उसने बरकरार रखते हुए फाइनल जीता था.
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
फिर गरमाया 103 अपात्र कर्मचारियों का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उठे सवाल