दबंग 4: चुलबुल पांडे की वापसी, अरबाज खान ने दिया बड़ा अपडेट!
Dabangg 4: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान की फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी ‘दबंग’ का चौथा पार्ट ‘दबंग 4’ को लेकर बड़ा अपडेट है. फिल्म के डायरेक्टर अरबाज खान ने फिल्म को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि दबंग 4 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. पिछला पार्ट दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाया था. इसलिए अब दबंग 4 के जरिए फैंस फिर से चुलबुल पांडे का दमदार अंदाज बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
दबंग 4 पर काम जारी
हाल ही में अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘दबंग 4 पाइपलाइन में है’, लेकिन उन्होंने कोई टाइमलाइन नहीं दी. उन्होंने फैंस से कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं और कोई जल्दी नहीं है. सलमान और हम इस पर चर्चा करेंगे.’ अरबाज का मानना है कि अगले पार्ट के बारे में सवाल लगातार आते रहते हैं, इसलिए उन्होंने स्पष्ट जवाब देने की कोशिश की.
सलमान डायरेक्ट करेंगे दबंग 4
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ‘दबंग 4’ का निर्देशन कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अगर ऐसा हुआ तो दबंग 4 सलमान की करियर की पहली फिल्म होगी जिसे वे डायरेक्ट करेंगे. मौजूदा जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है.
दबंग के पहले तीन पार्ट
पहला पार्ट- दबंग (2010): दबंग फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी. फिल्म में सलमान ने चुलबुल पांडे का किरदार निभाया था, जो अपने अंदाज के लिए फेमस हुआ. दबंग 1 सलमान खान के करियर की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित हुई.
दबंग 2 (2012): दबंग के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. इस पार्ट की कहानी में नया ट्विस्ट और दुश्मनों की चुनौती के साथ ही सलमान के कॉमिक टाइमिंग और एक्शन सीन्स ने दर्शकों का मनोरंजन किया.
दबंग 3 (2019): दबंग 3 अपने बाकी दो पार्ट्स से फीकी साबित हुई. इसमें चुलबुल पांडे की बैक स्टोरी पर फोकस किया गया था.
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
इंदौर में SMC इन्फ्रा एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नहीं 55.80 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज
खुशियां मातम में बदलीं! शादी से लौटते वक्त तालाब में गिरी कार, 5 की जान गई
रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज