बैतूल जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया!
Betul Hospital Fire: मध्य प्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल के स्टोर रूम में रविवार (23 नवंबर) को करीब 9 बजे आग गई. अस्पताल के स्टोर रूम से धुआं उठने के बाद अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर में दम घोंट देने वाले धुंए से मरीज और स्टाफ कर लोग घबरा गए. अस्पताल के स्टाफ ने तत्काल ही ग्राउंड फ्लोर के वार्डों को खाली करवाया. सभी मरीजों को अस्पताल भवन के बाहर खुले में शिफ्ट कर दिया गया. आग अस्पताल के स्टोर रूम में लगी थी, जहां सफाई का सामान रखा था जिसमें केमिकल भी शामिल होते हैं.
हादसे में जनहानि नहीं हुई
कुछ देर की मशक्कत के बाद आग और काबू तो पा लिया गया लेकिन इस घटना ने जिला अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम की पोल खोल दी. फायर सेफ्टी सिस्टम फेल होने के बाद दमकल की गाड़ी बुलाई गई जो समय पर पहुंच गई. यदि दमकल की गाड़ी नहीं पहुंचती तो हादसा बहुत बड़ा रूप ले सकता था. मौके पर पहुंचे प्रभारी कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद माना कि आग शॉट सर्किट से लगी थी और घटना की विस्तृत जांच करवाई जा रही है.
प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि इस घटना से किसी को कोई हानि नहीं हुई है. मरीजों को दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. स्टोर रूम में मिले केमिकल्स की लैब में जांच करवाई जा रही है. इसके बाद ये तय होगा कि यदि केमिकल जलते तो क्या नुकसान हो सकता था.
मरीजों के परिजनों ने उठाए सवाल
इस हादसे के बाद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. आग लगने पर फायर अलार्म नहीं बजे. इसके साथ ही आग बुझाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर पाए. प्रभारी कलेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
इंदौर में SMC इन्फ्रा एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नहीं 55.80 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज
खुशियां मातम में बदलीं! शादी से लौटते वक्त तालाब में गिरी कार, 5 की जान गई
रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज