नक्सल संगठन को बड़ा झटका: हिडमा के करीबी एर्रा ने डाले हथियार, 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बहुत बड़ा झटका लगा है. 22 नंवबर को तेलंगाना में हिडमा के खास कमांडरों में से एर्रा ने अपने 36 साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं. सभी 37 नक्सलियों ने तेलंगाना DGP शिवधर के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है.
37 नक्सलियों ने किया सरेंडर
22 नवंबर 2025 को तेलंगाना पुलिस महानिदेशक (DGP) की मौजूदगी में 37 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें 3 राज्य समिति सदस्य (एससीएम), 3 डीवीसीएम/सीवाईपीसीएम, 9 एसीएम/पीपीसीएम और 22 पीएम सदस्य शामिल हैं.
हिडमा के खास कमांडर एर्रा ने डाले हथियार
तेलंगाना में सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में हिडमा के खास कमांडरों में से एक एर्रा भी शामिल है. वह DKSZC मेंबर और साउथ बस्तर डिविजनल कमेटी का सेक्रेटरी रहा है. वहीं, CC सदस्य आजाद उर्फ अप्पासी नारायण भी मौजूद था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये सभी नक्सली आंध्र प्रदेश-तेलंगाना बॉर्डर और दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे.
60 लाख रुपए का था इनाम
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 3 CCM सदस्य शामिल हैं, जिसमें 2 आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के रहने वाले हैं. वहीं, एक छत्तीसगढ़ का निवासी है. DGP शिवधर ने बताया कि सरेंडर करने वाले CCM सदस्यों पर करीब 60 लाख रुपए का इनाम था. CCM सदस्यों के नाम- कोय्याल साम्ब्य्या, आजाद अप्पासी नारायण अलिया रमेश और मुचाकी सोमड़ा शामिल हैं. इन तीनों पर तेलंगाना सरकार ने 20-20 लाख रुपए का इनाम रखा था.
हथियारों के साथ किया आत्मसर्मपण
आत्मसमर्पण करने वाले 37 नक्सलियों के पास से 303 राइफल, जी3 राइफल, एसएलआर, एके-47 राइफल, गोलियों और कारतूस बरामद किए गए हैं.
1 करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा ढेर
18 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के बॉर्डर पर मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में खूंखार नक्सली कमांडर हिडमा ढेर हो गया. उसके साथ उसकी पत्नी राजे और 4 अन्य नक्सली भी ढेर हो गए थे. वह झीरम घाटी नरसंहार जैसे करीब 26 नरसंहारों का मास्टरमाइंड था.
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्रों का हंगामा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और खराब भोजन पर फूटा गुस्सा