भारत के इन शहरों में मिलती है सबसे सस्ती शराब, एक बोतल की कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान
अगर आप भी शराब के शौकीन हैं और आप सोच रहे हैं कि आपके शहर में शराब बहुत महंगी मिलती है. तो आइए आपको बताते हैं देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों के बारे में जहां शराब की कीमत बेहद कम है. सस्ती शराब की बात आती है तो सबसे पहले लिस्ट में गोवा का नाम आता है. गोवा में शराब की कीमत बेहत कम होती है. अगर दिल्ली में एक शराब के बोतल की कीमत 1500 रुपए हैं तो गोवा में आपको यह 1100 के करीब मिल जाएगी. इसकी बड़ी वजह है एक्साइज ड्यूटी का कम होना. गोवा में लिकर पर एक्साइज ड्यूटी 55 फीसदी है. जो अन्य शहरों के मुकाबले बेहद कम है. दरअसल सरकार ने टूरिस्ट इकोनॉमी को बढ़ाने के लिहाज से एक्साइज ड्य़ूटी कम रखी हुई है|
यहां मिलती है सस्ती शराब
गोवा के बाद जो जगह आता है वो है हरियाणा. यहां भी शराब की कीमत दिल्ली, बैंग्लुरु, मुंबई जैसे शहरों के मुकाबले बेहद कम है. यहां पर लिकर पर एक्साइज ड्यूटी केवल 43 फीसदी की है. यही वजह है कि दिल्ली के रहने वाले लोग भी सस्ती शराब लाने हरियाणा का रुख करते हैं. गोवा, हरियाणा के बाद आपको एक ऐसी जगह बताते हैं जहां बेहद कम कीमत पर शराब मिलती है. इस जगह का नाम है दमन.. गोवा और पुडुचेरी की तरह दमन भी यूनियन टैरिटरी होने के कारण यहां सस्ती शराब मिलती है. गुजरात में शराब बैन होने का कारण और गुजरात से करीब होने कारण गुजरात के लोग यहां अपना वीकेंड इन्जॉय करने चले जाते हैं|
पहाड़ की वादियों में सस्ती शराब
सिक्किम एक ऐसी जगह है जो अपने सुंदरता के लिए जाना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि यहां भी शराब की कीमत अन्य जगहों के मुकाबले बेहद कम है. इसकी दो वजह है. पहला एक्साइज ड्यूटी का कम होना और दूसरा सिक्किम के पास अपनी डिस्टलरीज का होना. अगर आप सस्ती शराब का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप हिमाचल का भी रुख कर सकते हैं. यहां भी अन्य महंगे शराब वाले राज्यों के मुकाबले बेहद सस्ती शराब मिल जाती है. हिमाचल के अलावा सस्ती शराब का एक और ठिकाना लद्दाख को भी माना जाता है. लद्दाख को यूं तो ऊंची पहाड़ियों को खूबसूरती के लिए जाना जाता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां शराब की कीमत देश के कई शहरों के मुकाबले बेहद कम है|
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक