Huma Qureshi के रूमर्ड बॉयफ्रेंड का खुलासा, आलिया और रणवीर से भी जुड़ा है नाम
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी | महारानी सीजन और दिल्ली क्राइम 3 में अपने दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद से एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) जमकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं. लेकिन, आज हम यहां एक्ट्रेस की प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने जा रहे हैं. हुमा कुरैशी का पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीछे के एक शख्स उन्हें गले लगाता और माथे पर किस करता नजर आ रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस की लव लाइफ भी जमकर चर्चाओं का हिस्सा बन गई है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर हुमा कुरैशी के साथ दिखने वाला शख्स कौन है |
हुमा कुरैशी और रचित सिंह का वीडियो वायरल
हुमा कुरैशी (Huma Qureshi Boyfriend) की लव लाइफ पहली बार चर्चाओं में नहीं आई है. एक बार पहले भी एक्ट्रेस की सगाई की अफवाहें उड़ चुकी हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी अपनी लव लाइफ पर बात नहीं की है और न ही अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया है. लेकिन, हाल ही में हिमेश रेशमिया का कॉन्सर्ट हुआ था, जहां हुमा कुरैशी और रचित सिंह एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते भी नजर आए |
कौन हैं हुमा कुरैशी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह?
हुमा कुरैशी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई देने के बाद रचित सिंह (Rachit Singh) खबरों का हिस्सा बन गए हैं और हर कोई जानना चाहता है कि वह आखिर कौन हैं. तो बता दें, रचित सिंह एक एक्टर होने के साथ एक्टिंग कोच भी हैं. रचित सिंह ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh), विक्की कौशल और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को एक्टिंग की कोचिंग भी दी है |
बता दें, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर थामा में भी रचित सिंह नजर आए थे. थामा से पहले रचित सिंह ने रवीना टंडन की सीरीज कर्मा कॉलिंग में भी काम किया है |
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित