Share Market Update: फिर बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 200 अंक गिरा , निवेशकों में घबराहट
ग्लोबल मार्केट | वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला. पहले शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन फिर मार्केट की चाल डगमगा गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200 अंक फिसलकर 84750 पर आ गया. जबकि NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स 72 अंक चढ़कर 25940 पर कारोबार करता नजर आ रहा है.
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के चलते भारतीय शेयर बाजार में भी आज गिरावट आने के आसार लगाए जा रहे थे. सुबह गिफ्ट निफ्टी भी 26001 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से 59 अंकों की गिरावट है. हालांकि, बावजूद इसके शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई. सेंसेक्स 91 अंक उछलकर 85042 पर खुला और निफ्टी भी 8 अंकों की तेजी के साथ 26021 पर कारोबार शुरू किया.
ग्लोबल मार्केट का हाल
वॉल स्ट्रीट में रातभर गिरावट का असर मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला. जापान का निक्केई 2.25 परसेंट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.19 परसेंट और हांगकांग का हैंग सेंग 1 परसेंट नीचे है. वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.64 परसेंट और कोस्डैक में 0.58 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबारी में ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 0.76 परसेंट की गिरावट के साथ लाल निशान में रहा |
अगर वॉल स्ट्रीट की बात करें, तो डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 557.24 अंक (1.18 परसेंट) गिरकर 46,590.24 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 0.92 परसेंट गिरकर 6,672.41 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.84 परसेंट की गिरावट के साथ 22,708.07 के लेवल पर बंद हुआ |
शेयरों की कैसी रही खरीद?
सोमवार, 17 नवंबर को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 442 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखते हुए दिन में 1,466 करोड़ रुपये का निवेश कर डाला |
अमेरिकी डॉलर
यूरो, येन, पाउंड, स्विस फ्रैंक, कनाडाई डॉलर और स्वीडिश क्रोना इन छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की वैल्यू को मापने वाला अमेरिकी डॉलर सूचकांक (DXY) मंगलवार सुबह 0.03 परसेंट चढ़कर 99.57 पर पहुंच गया. इसी तरह से 17 नवंबर को रुपया 0.14 परसेंट गिरकर डॉलर के मुकाबले 88.63 पर बंद हुआ. इंडेक्स बढ़ने का मतलब डॉलर का मजबूत होना और गिरने का मतलब डॉलर के कमजोर होने से है|
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित