बॉलीवुड की रॉयल क्वीन: सुष्मिता सेन की करोड़ों की संपत्ति और शानदार जिंदगी का राज
सुष्मिता सेन | एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई और खूब नेम-फेम पाया है. सुष्मिता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. आइए जानते हैं एक्ट्रेस की नेटवर्थ के बारे में|
सुष्मिता सेन नेटवर्थ
GQ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुष्मिता सेन की नेटवर्थ तकरीबन 100 करोड़ रुपये है. वो एक्टिंग के अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट, स्मार्ट इंवेस्टमेंट्स से कमाई करती हैं. सुष्मिता का मुंबई में एक लग्जरी घर भी है. इसके अलावा उनकी मुंबई में एक और प्रॉपर्टी है. इसके अलावा उन्होंने इंडिया और विदेश में और भी कई प्रॉपर्टीज ली हुई हैं. सुष्मिता सेन ब्रांड प्रमोशन के 60 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. वो एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं|
सुष्मिता सेन के बिजनेस
इसके अलावा सुष्मिता सेन दुबई में एक जूलरी स्टोर भी चलाती हैं. इसके अलावा वो प्रोडक्शन कंपन तंत्रा एंटरटेनमेंट चलाती हैं. इसके अलावा वो सेसाजियोनी नाम की कंपनी की मालिक हैं. ये कंपनी स्पा सेंटर और होटल पर काम करती है|
सुष्मिता सेन का कार कलेक्शन
सुष्मिता को लग्जरी कार बहुत पसंद हैं. उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास मर्सिडीज AMG GLE53 Coupe, BMW 7 सीरीज 730Ld, लेक्सस LX 470, BMWX6, ऑडी Q7 और Fiat Linea जैसी कार हैं|
बता दें कि सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की है. वो दो बेटियों की मां हैं. उन्होंने दो बेटियों रेने और अलीषा को गोद लिया था. सुष्मिता अपना पूरा फोकस अपने काम और बेटियों की परवरिश पर देती हैं| वो अक्सर बेटियों के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. वर्क फ्रंट पर सुष्मिता सेन को आर्या वेब सीरीज के लिए जाना जाता है. इसके दो सीजन आ चुके हैं. इस सीरीज में सुष्मिता का स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर देखने को मिला है. इसके अलावा वो 2023 में फिल्म ताली में नजर आईं. इस फिल्म में वो गौरी सावंत के रोल में थीं|
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला