कर्नाटक : डिप्टी CM शिवकुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलों का किया खंडन, कही ये बात
नई दिल्ली । कर्नाटक (Karnataka) की कांग्रेस सरकार (Congress government) को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें लग रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (Chief Minister Siddaramaiah) की राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के बाद कैबिनेट फेरबदल और वरिष्ठ नेता शिवकुमार (Shivkumar) के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थी। अब डिप्टी सीएम शिवकुमार ने पार्टी की प्रदेश इकाई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अटकलों को रविवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के एक अनुशासित सिपाही हैं।
सरकार में मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल पर जोर देते हुए डिप्टी सीएम शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि फेरबदल का निर्णय पूरी तरह सीएम सिद्धरमैया का विशेषाधिकार है और यह पार्टी आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कर्नाटक में 100 नए कांग्रेस कार्यालयों के शिलान्यास समारोह का निमंत्रण देने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पास दिल्ली आए थे।
नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा, ‘‘शिलान्यास समारोह और कई अन्य कार्यक्रम होने वाले हैं। यह सब कौन संभालेगा? मुझे ही करना है। मैं (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से) इस्तीफा देने की बात क्यों कहूंगा? अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी की सेवा के लिए समर्पित हूं और मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, मैं उसे पूरा करता हूं। मैं इस्तीफे की धमकी देकर पार्टी को ब्लैकमेल नहीं करता हूं।’’
शिवकुमार ने इन अटकलों को मीडिया की उपज बताया और कहा, ‘‘मैं कांग्रेस को ब्लैकमेल करने वाला नहीं हूं। मैंने इस पार्टी को खड़ा किया है और इसके लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया है। मैं आगे भी ऐसा करता रहूंगा। हमारी पार्टी 2028 में (कर्नाटक में) सत्ता में वापसी करेगी।’’
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित