आतंकी धमाके से दहशत में श्रीलंका टीम, आधी स्क्वॉड की घर वापसी की खबर से बढ़ी चिंता
नई दिल्ली: पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका क्रिकेट टीम के आठ खिलाड़ी सुरक्षा कारणों से गुरुवार को स्वदेश लौट सकते हैं। इस फैसले के पीछे का कारण इस्लामाबाद में हुए एक भीषण बम धमाके को बताया गया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि, श्रीलंका की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला खेला जा चुका है जबकि दूसरा मैच गुरुवार (13 नवंबर) को खेला जाना था। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि अब यह मैच नहीं खेला जाएगा।
आठ खिलाड़ियों ने किया स्वदेश लौटने का फैसला
श्रीलंका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणीय सीरीज भी खेलने वाली थी। हालांकि, अब टीम के आठ खिलाड़ियों ने स्वदेश लौटने का फैसला किया है। एसएलसी के सूत्रों के अनुसार, जो खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं, उनकी जगह नए खिलाड़ियों को भेजा जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि रावलपिंडी की इस्लामाबाद से नजदीकी के कारण खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और घर लौटने की इच्छा प्रकट की। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की थी और उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया था।
2009 में हुआ था श्रीलंका टीम पर हमला
लाहौर में 2009 में श्रीलंकाई टीम बस पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई खिलाड़ी घायल हुए थे और पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई थी। उस हमले के बाद विदेशी टीमों ने करीब एक दशक तक पाकिस्तान का दौरा नहीं किया और पाकिस्तान को अपने घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेलने पड़े थे।
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
राजभवन के आदेश से रादुविवि में बढ़ी हलचल, धारा 52 लगाने की तैयारी
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना