रायपुर में तीन सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी
रायपुर सड़क हादसा: राजधानी रायपुर में बुधवार देर रात हुए तीन दर्दनाक सड़क हादसों ने शहर को झकझोर दिया। मौदहापारा, टिकरापारा और आरंग थाना क्षेत्रों में हुई इन दुर्घटनाओं में चार युवकों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, सभी हादसों का कारण तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग रहा।
पहला हादसा मौदहापारा थाना क्षेत्र के घड़ी चौक पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार लक्ष्मी मेडिकल स्टोर और पास की दुकानों से जा टकराई। कार में सिमगा निवासी ज्ञानेंद्र जैन, अतुल साहू, पुष्पेंद्र साहू, पियूष साहू और एक अन्य साथी सवार थे। बताया जा रहा है कि ये सभी रायपुर पार्टी मनाने आए थे। देर रात लौटते समय कार अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शटर टूट गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में पुष्पेंद्र साहू गंभीर रूप से घायल हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरा हादसा टिकरापारा थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर कैनाल रोड पर हुआ। लोरमी निवासी शिवसागर दिवाकर और महासमुंद निवासी राजा पटेल बाइक से लालपुर की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक फरार हो गया।
तीसरा हादसा आरंग थाना क्षेत्र के रसनी टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां आरंग निवासी यश चंद्राकर बाइक से नियंत्रण खो बैठा और खंभे से टकरा गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ते ऐसे रायपुर सड़क हादसे एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की जरूरत की ओर संकेत कर रहे हैं।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं