टीम इंडिया की जीत का जश्न, पीएम मोदी से मुलाकात में दीप्ति का टैटू बना हाइलाइट
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाली आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टीम की अन्य खिलाड़ियों के साथ नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और उनके जज्बे, संघर्ष और प्रदर्शन की सराहना की।
अनुभव और सफर के बारे में हुई बात
दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी से उनके अनुभव और सफर के बारे में बात की। जब दीप्ति शर्मा की बारी आई तो उन्होंने बड़े ही भावनात्मक अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उनके हाथ में बना हनुमानजी का टैटू उन्हें हमेशा प्रेरणा देता है और यह उनके लिए आत्मविश्वास का प्रतीक है।
दीप्ति ने ये कहा
दीप्ति ने कहा, मैं हर मैच से पहले जय श्रीराम का उच्चारण करती हूं। यह मुझे सकारात्मक ऊर्जा देता है और मैदान पर मेरा मनोबल बढ़ाता है। हनुमानजी मेरे प्रेरणास्रोत हैं, उनसे जुड़ाव मुझे हर मुश्किल में शक्ति देता है।
पीएम मोदी ने की दीप्ति के विश्वास व समर्पण की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने दीप्ति की बातों को गौर से सुना और उनके विश्वास व समर्पण की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की एग्जिक्यूटिव कमेटी की मेंबर तूलिका कपूर का कहना है कि दीप्ति ने न सिर्फ खेल में बल्कि अपनी आस्था और विनम्रता से भी आगरा का मान बढ़ाया है। सुमित ने कहा कि दीप्ति हमेशा से आस्था और मेहनत को साथ लेकर चलती रही है। यह सफलता पूरे आगरा के लिए गर्व की बात है।
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा के भाषणों पर FIR की मांग खारिज
पंजाब की राजनीति गरमाई, बीजेपी का नया मास्टर प्लान सामने
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
Mitchell Santner की चोट से NZ टीम की बढ़ी टेंशन, इतने दिनों के लिए बाहर
बीनागंज जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नीलगाय का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
तिलक लगाने पर विवाद बढ़ा, मुबारिक पर धमकी देने का आरोप
मध्य प्रदेश के बरगी डैम हादसे पर सीएम यादव ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के बरगी में नियमों की अनदेखी, एनजीटी आदेश के बावजूद चल रहा था जलविहार