सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की चमक फीकी, कीमतों में 300 रुपये की नरमी – जानें चांदी का हाल
डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितताओं में कमी आने के बाद सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटी है, इसका असर उसकी कीमतों पर भी दिखा है। दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। शुक्रवार को यह 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
डॉलर सूचकांक जो छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है, 0.09 प्रतिशत बढ़कर 99.89 पर पहुंच गया। इससे सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 0.14 प्रतिशत गिरकर 4,000 डॉलर से नीचे 3,996.77 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी हाजिर मामूली गिरावट के साथ 48.64 डॉलर प्रति औंस पर रही।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, "सोने की कीमतें सोमवार को 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं। इसका कारण ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना है। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के बाद सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग भी कम हो गई।"
चीन ने सोने की बिक्री पर लंबे समय से चले आ रहे कर प्रोत्साहन को हटा दिया है। इससे उपभोक्ता कीमतें बढ़ सकती हैं और दुनिया के सबसे बड़े सर्राफा बाजारों में से एक में मांग कमजोर हो सकती है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "व्यापारियों का ध्यान अब इस सप्ताह के अमेरिकी वृहद आर्थिक घटनाक्रमों पर रहेगा। इसमें आईएसएम पीएमआई आंकड़े और एडीपी निजी पेरोल आंकड़े शामिल हैं।" जारी होने वाले आंकड़े मौद्रिक नीति के बारे में अधिक संकेत प्रदान करेंगे।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण