मार्केट में तेजी के संकेत! Intellect Design से लेकर IDBI Bank तक इन स्टॉक्स पर रखें नजर
व्यापार: स्थानीय शेयर बाजार में बीते शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। निजी बैंकों के शेयरों में बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच ऐसा हुआ था। सेंसेक्स लगभग 466 अंक लुढ़का था। वहीं, निफ्टी 156 अंक फिसला था। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 465.75 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 83,938.71 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 498.8 अंक गिरकर 83,905.66 अंक तक आ गया था। इसके 25 शेयरों में गिरावट और पांच शेयरों में तेजी आई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 155.75 अंक या 0.60 फीसदी टूटकर 25,722.10 पर आ गया था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक में काफी ज्यादा गिरावट आई थी। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक बढ़त के साथ बंद हुए थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Navin Fluorine, Chennai Petro, Intellect Design, IDBI Bank, Latent View Analytics, Inventurus Knowledge और Union Bank India हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
फिर गरमाया 103 अपात्र कर्मचारियों का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उठे सवाल