इंदौर में वोटर लिस्ट में बड़ी चूक! 2 हजार से ज्यादा वोटर्स के पते पर लिखा ‘भवन क्रमांक 0
इंदौर। इंदौर में विधानसभा और नगर निगम चुनाव के दौरान तैयार की गई मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. वर्तमान में सूची में संशोधन की प्रक्रिया जारी है, इसी बीच कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को जो आपत्तियां सौंपी हैं, उनमें दवा किया गया है कि 2,000 से अधिक मतदाताओं के निवास स्थान के सामने भवन क्रमांक 0 (शुन्य) दर्ज किया गया है. इस मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करने के बाद इसमें सुधार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है.
कांग्रेस नेता ने दर्ज की विधानसभा स्तर पर आपत्तियां
कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद दिलीप कौशल और रवि गुरनानी ने वार्डवार और विधानसभा स्तर पर आपत्तियां दर्ज कराते हुए कहा है कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी सूची में कई गंभीर त्रुटियां हैं. उनका कहना है कि शहर के 85 वार्डों में बने 461 मतदान केंद्रों पर 2045 मतदाताओं के पते में भवन क्रमांक 0 (शुन्य) लिखा गया है. इसके अलावा, आयोग के निर्देशों के विपरीत 1761 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां मतदाताओं की संख्या 1000 से भी कम है. कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि कई बीएलओ अयोग्य या अनुचित श्रेणी के हैं, जिनमें दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं. उन्होंने कहा कि कई कॉलोनियों में मतदाताओं की संख्या वर्षों से बिना बदलाव के दिख रही है, जो मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोटर चोरी का संकेत है.
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया