आमिर खान के गाने पर थिरके सलमान और शाहरुख, वायरल हुआ तीनों खान का वीडियो
मुंबई: बॉलीवुड के तीन खान आमिर, सलमान और शाहरुख हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस समारोहर के दौरान आमिर खान ने गाना गाया और उनके सॉन्ग पर सलमान-शाहरुख ने कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी कि वो वायरल हो गया। चलिए जानते हैं आखिर क्या है वीडियो।
शाहरुख-सलमान ने किया डांस
अभिनेता शाहरुख, आमिर और सलमान खान ने रियाद में आयोजित हुए जॉय फोरम 2025 में शामिल हुए। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों खान को एकसाथ स्टेज पर देखा जा सकता है। इस वीडियो में शाहरुख, आमिर से कहते हैं, ‘सलमान और मैं, हम बस पीछे खड़े होकर थोड़ा डांस करेंगे और आप डांस करेंगे।’ इसके जवाब में आमिर खान कहते हैं, ‘क्या मस्ती कर रहें है आप।’ जब शाहरुख सलमान खान को अपने डांस स्टेप्स दिखाते हैं, तो आमिर पूछते हैं कि उन्हें कौन सा गाना गाना चाहिए। इसपर शाहरुख-सलमान जवाब देते हैं, "जो भी गाना आपको पसंद हो, हम आपके बैकग्राउंड डांसर हैं।"
आमिर के गाने की शाहरुख ने की तारीफ
इसके बाद आगे वीडियो में आमिर खान ने 1968 में आई संजीव कुमार अभिनीत फिल्म अनोखी रात का एक मशहूर गाना "ओ रे ताल मिले नदी के जल में" गाया। आमिर के पीछे खड़े शाहरुख और सलमान खान मुस्कुराते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद शाहरुख ने आमिर के गाने की तारीफ की।
शाहरुख,सलमान और आमिर खान की फिल्में
शाहरुख, सलमान और आमिर खान ने अपने सिनेमाई करियर में कई जबरदस्त फिल्में की हैं। इन तीनों को आखिरी बार आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था।
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल