एक्शन और थ्रिल से भरपूर होगी ‘डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज’, रेमो डिसूजा ने संभाली डायरेक्शन की कमान
मुंबई: फिल्म 'डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज' को रेमो डिसूजा निर्देशत करेंगे, जबकि फिल्म का निर्माण संदीप सिंह करेंगे। फिल्म की एक खास झलक आज रिलीज की गई है, जिसमें 'अंडरवर्ल्ड' का खौफनाक नजारा साफ दिखाई दे रहा है।
'डोंगरी' की खास झलक
आज फिल्म 'डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज' की एक खास झलक शेयर की गई। जिसकी शुरुआत लिफ्ट के एक सीन से होती है। इसके बाद पुराने जमाने की ब्लैक रंग की एक मर्सिडीज कार पूरी तेज रफ्तार से सड़क पर चलती नजर आती है। फिर अचानक से एक आधा चेहरा सामने दिखाई देता है-जिसने ब्लैक चश्मा पहना हुआ है। यह शख्स ब्लैक मर्सिडीज में बैठा है और सिगरेट के कश पी रहा है। यह कार एक होटल के सामने लिफ्ट के आगे रुकती है और फिर होती है गोलियों की बौछार। पूरी लिफ्ट खून और गोलियों से भर जाती है।
रेमो का पोस्ट
रेमो डिसूजा ने अपनी फिल्म 'डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज' की खास झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मुंबई अंडरवर्ल्ड फिर से उठ खड़ा हुआ! पेश है #डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज, मुंबई के दिल से एक कच्चा, भावनात्मक और विस्फोटक एक्शन ड्रामा।'
कैसी होगी फिल्म 'डोंगरी'
'डोंगरी गैंगस्टर्स पैराडाइज' का निर्माण संदीप सिंह कर रहे हैं। इस गैंगस्टर्स ड्रामा एक्शन फिल्म का निर्देशन रेमो गोपी डिसूजा करेंगे। यह फिल्म क्लासिक मुंबई अंडरवर्ल्ड शैली की वापसी का प्रतीक है। यह फिल्म 9 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की पटकथा और संवाद मिलाप मिलान जवेरी ने लिखे हैं।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार