जिन हाथों ने कभी थामे थे हथियार, अब मेहंदी से सजे, कांकेर में शादी के बंधन में बंधे सरेंडर करने वाले दो नक्सली, थाने में लिए सात फेरे
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से खास तस्वीर सामने आई है, जिसमें हथियार छोड़ चुके नक्सली जोड़े शादी के बंधन में बंधे नजर आए हैं। ये तस्वीर कांकेर जिले पखांजुर की है, जो किसी को भी आकर्षित कर सकती है।
सरेंडर नक्सली जोड़े ने रचाई शादी
कांकेर जिले के पखांजुर थाना परिसर में रविवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां चौकी को फूलो से सजाया गया, मंडप तैयार किया गया। जिसमें एक ऐसे जोड़े शादी के बंधन में बंधे, जिसके हाथों में कभी बंदूक थे। हथियार लिए जंगलों की खाक छाना करते थे, जो अब शांति और प्रेम के रास्ते पर निकल पड़े हैं। ये जोड़ी सागर हिरदो और सचिला मांडवी की है, जो अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर चुके हैं। दोनों पहले नक्सल संगठन से जुड़े थे, लेकिन नक्सलवाद कि दुनिया को छोड़कर उन्होंने समाज में लौटने का साहस दिखाया, और अब उसी साहस ने उन्हें विवाह के बंधन में बांध दिया हैं।
थाने में लिए सात फेरे
शादी पूरे सामाजिक और धर्मिक परम्पराओं के साथ संपन्न हुआ. वर-वधु ने सभी से आशीर्वाद लिया। मंदिर में भी रस्मों के साथ पूजा की और फिर पूरे पुलिस अधिकारी और उसके परिवार के साथ खुशी-खुशी साथ निभाने का संकल्प भी लिया। सभी पुलिस अधिकारी, ग्रामीण खासकर पखांजुर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट और गोण्डाहुर थाना प्रभारी की अहम भूमिका रही।
ऐसे हुई दोनों की पहचान
सागर 2014 में नक्सल संगठन से जुड़ा, पखांजुर पुलिस के सामने दिसबंर 2024 को सरेंडर किया। वहीं सचिला 2020 में नक्सल संगठन से जुड़ी और 2024 को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिर दोनों पुलिस बल का हिस्सा बन गए और इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और दोनों विवाह करने का फैसला भी लिया।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल