पाकिस्तान: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर बड़ा हमला, 6 आतंकवादी और 7 पुलिसकर्मी समेत 13 की मौत
पेशावर। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) में एक पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (Police Training Center) पर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। पाकिस्तान के अनुसार यह एक आतंकवादी हमला (Terrorist Attack) था। हमले के बाद पांच घंटे जारी रही मुठभेड़ में 6 आतंकवादियों को मार गिराने के दावा किया गया है। इस दौरान 7 पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई है। पाकिस्तान पुलिस ने यह जानकारी दी है।
यह हमला डेरा इस्माइल खान जिले में रत्ता कुलाची पुलिस प्रशिक्षण स्कूल पर हुआ। हमले के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में पहले तीन आतंकवादी मारे गए और कुछ अन्य आतंकवादी परिसर के अंदर छिप गए। आतंकवादियों का सफाया करने के लिए शुक्रवार देर रात शुरू किए गए एक अभियान के दौरान तीन और आतंकवादी मारे गए। जबकि छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इससे पहले, एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की खबर मिली थी। इसी के साथ इस हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों की संख्या सात हो गई, जबकि 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद सभी प्रशिक्षु रंगरूटों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। इसके बाद आतंकियों के खिलाफ सफाया अभियान शुरू किया गया। इसमें एसएसजी कमांडो, अल-बुर्क फोर्स, एलीट फोर्स और पुलिसकर्मी शामिल थे। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई जब आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे ट्रक से पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के मुख्य द्वार को टक्कर मार दी जिससे एक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद विभिन्न वर्दी पहने आतंकवादी परिसर में घुस आए और उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और हमलावरों को घेर लिया। गोलीबारी के दौरान आतंकवादी हथगोले फेंकते रहे।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल