प्रियंका चोपड़ा ने फ्लॉन्ट की निक जोनस के नाम की मेहंदी, करवाचौथ सेलिब्रेशन की हुई शुरुआत
मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों करवाचौथ की तैयारियों में जुटी हैं। अमेरिका में रहते हुए भी वह भारतीय परंपराओं को पूरे दिल से निभाती हैं। हर साल की ही तरह इस बार भी प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
निक के नाम की मेहंदी
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की एक झलक दिखाई है। तस्वीरों में उनकी हथेलियों पर सजी बेहद खूबसूरत और मिनिमल डिजाइन की मेहंदी दिखाई दे रही है, जिसमें निक जोनस का पूरा नाम ‘निकोलस’ हिंदी में लिखा गया है।
आध्यात्मिक सोच पर प्रियंका का बयान
प्रियंका ने पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया था कि भले ही वह हिंदू परिवार से हैं और निक एक ईसाई पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन दोनों की आध्यात्मिक सोच एक जैसी है। उन्होंने कहा था, 'धर्म सिर्फ ईश्वर तक पहुँचने का एक रास्ता है, हम दोनों उस ऊंची शक्ति में समान विश्वास रखते हैं।' यही वजह है कि उनके रिश्ते में धर्म की जगह प्रेम और सम्मान ने जगह बनाई है।
शाही अंदाज में हुई थी शादी
प्रियंका और निक की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद से ही यह जोड़ी दुनिया के सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिनी जाती है। साल 2022 में दोनों सरोगेसी के जरिए बेटी मालती के माता-पिता बने। प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर निक और मालती के साथ बिताए खुशनुमा पल साझा करती रहती हैं।
करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स
काम की बात करें तो प्रियंका इस समय निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म का पहला पोस्टर नवंबर 2025 में रिलीज किया जाएगा।
मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे