मनोज जरांगे की मराठा आरक्षण पर पंकजा मुंडे को चेतावनी, कहा-“भुजबल का समर्थन किया तो…”
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में मराठा आरक्षण (Maratha reservation) को लेकर लगी आग अभी भी भड़क रही है। इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा बने मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे (Minister Pankaja Munde) और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) को ओबीसी नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) के मराठा आंदोलन के विरोध का समर्थन न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने पंकजा और धनंजय का नाम लेते हुए कहा कि अगर वह छगन भुजबल के समर्थन में मराठा समुदाय का विरोध करते हैं तो अपने राजनीतिक पतन के लिए तैयार रहें।
मराठा आरक्षण को लेकर छगन भुजबल और मनोज जरांगे पाटिल के बीच में पिछले कुछ हफ्तों से टकराव बढ़ा हुआ है। इसी क्रम ने उन्होंने पंकजा और धनंजय को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “छगन भुजबल के जाल में मत फंसो। अगर आप उनका समर्थन करके मराठा समुदाय का विरोध करते हैं, तो यह आपके राजनीतिक पतन और आपके करियर को खत्म कर देगा।”
आपको बता दें, राज्य की फडणवीस सरकार ने हाल ही में मराठा समुदाय के सदस्यों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने की सुविधा के लिए हैदराबाद गजेटियर को लागू करने का प्रस्ताव जारी किया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने हालांकि इस फैसले को अवैध बताया है और इसे वापस लेने की मांग की है। भुजबल ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार ने विधि एवं न्यायपालिका विभाग से परामर्श किए बिना प्रस्ताव को कैसे लागू किया।
ओबीसी नेता इस मुद्दे पर आक्रामक हो गए हैं और उनका कहना है कि मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। जवाब में जरांगे पाटिल ने वडेट्टीवार और भुजबल दोनों की आलोचना की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मराठा आरक्षण का विरोध करने वालों का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति को मराठा समुदाय चुनावों में सबक सिखाएगा।
कुछ दिनों पहले पंकजा मुंडे ने भी अपनी सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा था कि हम मराठा आरक्षण के विरोध में नहीं है। लेकिन यह ओबीसी वर्ग की थाली में से छीन कर नहीं दिया जाना चाहिए।
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?