हिंडन एयरपोर्ट से दिवाली बाद नई हवाई सेवाओं की सौगात, प्रयागराज-लखनऊ के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी तेज
गाजियाबाद: दिल्ली स्थित सफदरजंग एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कार्यालय में भारतीय वायु सेना और और देश की सभी प्रमुख निजी एयरलाइंस कंपनियों की बैठक हुई। इसमें हिंडन एयरपोर्ट के विकास और इसके संचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अतुल गर्ग भी अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। एएआई के ऑपरेशन हेड शरद कुमार ने हिंडन एयरपोर्ट पर हाल ही में किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और यात्री सुविधाओं की जानकारी दी। अतुल गर्ग ने लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज के लिए हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानों को शुरू करने का मुद्दा उठाया। इंडिगो, स्टार एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि दिवाली के बाद इन रूटों पर सर्वे कराकर फैसला लेंगे।
एक्सटेंशन के लिए 9 एकड़ जमीन पर है विवाद
उन्होंने यह बताया कि एयरपोर्ट एक्सटेंशन के लिए मिलने वाली 9 एकड़ की जमीन पर अधिकारियों ने मीटिंग के दौरान डीएम गाजियाबाद रविंद्र कुमार मांदड़ से बात की। डीएम गाजियाबाद ने जानकारी दी कि यह जमीन राज्य सरकार के पास है और सिंचाई विभाग के अधीन है। सिंचाई विभाग ने 1967 में ही जमीन का अधिग्रहण किया था लेकिन कुछ किसानों का विवाद है कि उन्हें आजतक इसके लिए मुआवजा नहीं दिया गया है। सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट पूरे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र की पहली पसंद बन चुका है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक