रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक नतीजा: अलीगढ़–कानपुर मार्ग पर हादसे में 5 लोगों ने गंवाई जान
अलीगढ़: अलीगढ़ कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां जीटी रोड पर कार और कैंटर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कार और कैंटर दोनों में आग लग गई। इससे दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार का टायर फटने से वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी तरफ से आ रहे कैंटर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। मरने वालों में कैंटर चालक, एक महिला, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को मोर्चरी में रखवाया।
यह दर्दनाक घटना अकराबाद थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, कार एटा से अलीगढ़ की ओर जा रही थी। वहीं, कैंटर अलीगढ़ से एटा की तरफ जा रहा था। कार की रफ्तार करीब 100 kmph थी। तभी अचानक टायर फट गया। इससे कार चालक का नियंत्रण खो गया। कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में चली गई। वहां सामने से आ रहे कैंटर से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाका हुआ और तुरंत बाद आग लग गई। आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। आग बुझाने में 20-25 मिनट लगे। जब आग बुझी तो शव पूरी तरह से जल चुके थे। पुलिस ने बताया कि शवों के सिर्फ कंकाल बचे थे। पुलिस ने बॉडी बैग में शवों को भरकर मोर्चरी भेजा। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कार की नंबर प्लेट भी जल गई है। इसलिए यह पता नहीं चल पाया है कि कार कहां की है। पुलिस गाड़ियों के चेसिस नंबर से मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। चेसिस नंबर से एड्रेस पता होने के बाद उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा।
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला