फर्जी कस्टमर केयर नंबर से ठगी का जाल: PCS अधिकारी की पत्नी से क्रेडिट कार्ड की डिटेल ले उड़ाए हजारों
लखनऊ: गोमतीनगर इलाके में रहने वाले पीसीएस अधिकारी की पत्नी को साइबर जालसाजों ने गूगल पर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद पीड़िता से फोन पे की जानकारी लेकर उनके खाते से रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोमतीनगर के विपुल खंड-3 में पीसीएस बीएल अग्रवाल रहते हैं। उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल ने 15 सितंबर को एलजी कंपनी का माइक्रोवेव ठीक करवाने के लिए गूगल पर एक कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल की। कॉल जालसाज को लगी जालसाज ने उन्हें अपनी बातों में फंसाकर बुकिंग रजिस्टर्ड करने के लिए पांच रुपये ऑनलाइन फीस मांगी। उसके कहने पर अनीता ने फोन पे की जानकारी शेयर कर दी, जिसके बाद उनके खाते से चार बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। बाद में जब ठगी का पता चला तो उन्होंने गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
मोबाइल हैक करके निकाले रुपये
बीबीडी के अनौरा स्थित स्प्रिंग ग्रीस अपार्टमेंट निवासी सुधाकर प्रसाद तिवारीने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड का प्रतिनिधि बनकर जालसाज ने कॉल की। इसके बाद पीड़ित को बातों में फंसाकर मोबाइल फोन हैक कर लिया। पीड़ित के खाते से पांच बार में साइबर जालसाजों ने 2,51,487 रुपये निकाल लिए। विकासनगर के सेक्टर-1 निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी मुनेंद्र पांडेय ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को जालसाज ने उनके बैंक खाते से 1.56 लाख रुपये निकाल लिए।
क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर कर लिए रुपये
गुडंबा के मिश्रपुर डिपो निवासी उदय सिंह यादव का मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया था। मोबाइल के पीछे कवर में क्रेडिट कार्ड रखा था। जालसाजों ने क्रेडिंट कार्ड की मदद से 2,06,885 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि पड़ताल की जा रही है।
पेड टास्क के नाम पर जाल में फंसाया
बीकेटी स्थित ब्रह्मदेव कॉलोनी में संजीत कुमार शर्मा रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक दिन उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने पीड़ित को ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब करने पर घर बैठे कमाई का झांसा दिया। साइबर जालसाजों ने पीड़ित से कहा कि पेड टास्क करने पर अधिक मुनाफा होगा। पीड़ित ने पेड टास्क करने के लिए हामी भर दी। टास्क के नाम पर जालसाजों ने कई बार में 5 लाख रुपये ठग लिए।
दो गुना प्रॉफिट का झांसा देकर ऐंठे 20 लाख
कंपनी में निवेश कर तीन साल में दो गुना लाभ कमाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। रुपये मांगने पर आरोपित पीड़ित को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने कंपनी के डायरेक्टर समेत आठ लोगों के खिलाफ बंथरा थाने में रविवार शाम रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कैट सरोजनी नायडू मार्ग सफायर होम्स निवासी विष्णु अग्रवाल ने बताया कि उनकी मुलाकात बंथरा ग्राम खटोला निवासी दीशादीप डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजू श्रीवास्तव, डायरेक्टर प्रयागराज लूकरगंज निवासी राकेश पांडेय, महाप्रबंधक नीरज सिंह, विनोद मिश्रा से हुई थी आरोपितों ने कंपनी में निवेश कर तीन वर्ष में दो गुना लाभ या फिर थ्री डी ग्रीन सिटी सेक्टर-9 में प्लॉट देने का झांसा दिया। पीड़ित ने 8 सितंबर से 26 दिसंबर 2017 तक आरोपितों को बैंक के जरिए 20 लाख रुपये दिए। आरोपित राजू श्रीवास्तव ने 27 मार्च 2018 को प्रतिमाह 30 हजार रुपये किश्त देने का लिखित एग्रीमेंट किया। काफी समय बीत जाने पीड़ित को प्रॉफिट का पैसा नहीं मिला। दबाव बनाने पर आरोपितों ने उनको बैंक चेक दिया, जो कि बाउंस हो गया। आरोप है कि कॉल करने पर आरोपित धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला