बाजार में उतरकर GST 2.0 के फायदे बताए CM मोहन यादव, दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा और यूपीआई से किया पेमेंट
भोपाल: भारत में 22 सितंबर से वस्तु एवं सेवा कर 2.0 की शुरुआत हो गई। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के चौक बाजार में खरीदारी की और यूपीआई से उसका पेमेंट भी किया। उन्होंने चौक बाजार में घूम-घूमकर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और जनता से मुलाकात की और बात की। सीएम यादव ने व्यापारियों को स्वदेशी मंत्र अपनाने को कहा और उन्हें जीएसटी 2.0 की बधाई दी। इस दौरान खरीदारी कर रही महिलाओं ने सीएम को बताया कि उन्हें जीएसटी 2.0 का बड़ा फायदा मिला है।
बचत उत्सव है यह
खरीदारी के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जीएसटी 2.0 के मद्देनजर आज का दिन एक बचत उत्सव है। मैं खुद बाजार में संवाद करने आया हूं। मुझे यहां बहनों ने बताया कि उन्होंने नवरात्रि के साथ-साथ करवाचौथ-दशहरे-दीपावली की शॉपिंग की है। एक महिला ने बताया कि उसकी बहन का पहला करवाचौथ है, उसने उसके लिए एक साड़ी पसंद की है। उसे जीएसटी 2.0 का लाभ मिला है। मैंने खुद भी दशहरे के लिए कुर्ता खरीदा है। हम और हमारे मित्र बाजार में खरीदारी कर रहे हैं।
उद्योगों को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार
खरीदारी के बाद सीएम ने व्यापारियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समृद्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी छोटे उद्यमियों, व्यापारियों और जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने भी उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव किया है। राज्य समृद्ध होगा तो यहां का रुपया यहीं रोटेट होगा। हम स्वदेशी के मंत्र के भरोसे दुनिया के सामने पूरी शक्ति के साथ खड़े हो सकते हैं। स्वदेशी के भरोसे ही हमारा देश आजाद हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लगाई भ्रष्टाचार पर लगाम
सीएम मोहन यादव ने कहा कि स्वदेशी के आधार पर हम विश्व में नंबर-1 बनेंगे। हम हर चीज मेक इन इंडिया खरीदें। हमारा भाव है कि यहीं बना हुआ उत्पाद यहीं बिके, यहां से बने उत्पाद दुनिया में निर्यात हों। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किए हैं। उन्होंने इनकम टैक्स में भी बदलाव किया। इन सुधारों से देश में भ्रष्टाचार कम हुआ और ब्लैक मनी पर नियंत्रण किया जा सका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर सेक्टर के लिए बजट बढ़ाया। इससे सरकार के पास गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मैं आप सभी को धनतेरस और दीपावली बधाई देता हूं। हम अपने घर में स्वदेशी अपनाएं और देश को आगे बढ़ाएं।
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत