गाज़ियाबाद के हॉटस्पॉट इलाकों में जमीन के रेट में इजाफा, अक्टूबर से रजिस्ट्री कराने में होगी ज्यादा लागत
गाजियाबाद: गाजियाबाद में जमीन के प्रस्तावित सर्किल रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके हिसाब से संपत्ति की कीमत में 15 से 40 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जनता से 30 सितंबर तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ये रेट लागू हो जाएंगे। लोग 16 सितंबर से 30 सितंबर के बीच संबंधित उप-पंजीयक या एआईजी स्टांप कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अनुमति के बाद जिले में सर्किल रेट की प्रस्तावित दर प्रकाशित कर दी गई है। इन क्षेत्रों में वेव सिटी, आदित्य वर्ल्ड सिटी, जयपुरया, पार्क टाउन और अरबन होम्स में तो 35 से 40 पर्सेंट तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि संपत्ति के सर्किल रेट की प्रस्तावित दर डीएम कार्यालय, एनआईसी वेबसाइट, एडीएम कार्यालय, सभी उप-पंजीयक कार्यालयों के बाहर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नए सर्किल रेट के तहत सबसे अधिक रेट वेव सिटी के इलाके की जमीनों और प्लॉट के बढ़ेंगे। इन जगहों पर 30 से 35 पर्सेंट तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलवा औद्योगिक क्षेत्र की संपत्तियों, व्यावसायिक संपत्तियों और कृषि भूमि की दरों में 15 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। आमतौर पर फ्लैटों की कीमतों में 20 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। अगर ये प्रस्तावित रेट लागू हो गए तो अक्टूबर से गाजियबााद में जमीनों की रजिस्ट्री करानी महंगी हो जाएगी।
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात