प्रदेश में बेलगाम पुलिस, सरकार जवाबदेह: अखिलेश यादव
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पहलगाम हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे। विदेश नीति और ऐसे मुद्दे बेहद संवेदनशील होते हैं, इसलिए इस पर सवाल शहीदों के परिवार से ही पूछना चाहिए।
अखिलेश यादव सोमवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उनसे सवाल किया गया कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक के बीच मैच खेला गया जबकि हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान था। ऐसे में भाजपा नेता पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हंसते-ठिठोली करते दिखे। क्या यह मैच होना चाहिए था?
इस पर अखिलेश ने कहा - “ये सवाल भाजपा नेताओं से पूछना चाहिए। विदेश नीति बेहद संवेदनशील मामला है। भाजपा के लोग शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे।”
पुलिस पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है और सरकार के नियंत्रण से बाहर है। यही कारण है कि पुलिस की पिटाई से लगातार मौतों के मामले सामने आ रहे हैं।
गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस पिटाई से मौत मामले पर उन्होंने कहा कि सपा हमेशा पीड़ितों को न्याय दिलाने के पक्ष में खड़ी है। लेकिन अब खबर आ रही है कि पीड़ित पक्ष और सरकार के बीच समझौता हो गया है। अखिलेश बोले - “हम न्याय दिलाना चाहते हैं, लेकिन अगर पीड़ित पक्ष ही समझौता कर ले तो हम क्या कर सकते हैं।”
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है