भारत ही नहीं विदेशों तक ‘चूहा कांड’ के चर्चे, वर्ल्ड मीडिया में एमवाय की थू-थू
Indore MY Hospital: अफसरों, डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही से एमवाय अस्पताल में दो नवजातों को चूहों के कुतरने और फिर उनकी मौत होने का मामला विदेशों में भी चर्चा में है। इस चुहा कांड से स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले इंदौर की छवि खराब हुई है। मामला देश के साथ-साथ विदेश तक पहुंच गया है। कई देशों की मीडिया ने इसे स्थान दिया। वहां रह रहे भारतीयों ने इसे लेकर कमेंट भी किए। दुबई के अखबार व वेबसाइट पर न्यूज हाई लाइट की गई है। साथ ही मलेशिया के साथ अन्य देशों में भी अस्पताल में चूहों के काटने और फिर दो नवजातों की मौत की खबर को अपने प्लेटफॉर्म पर चलाया। डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी एमवाय की लापरवाही उजागर हुई।
मामला दबाने का प्रयास
विदेश में बसे भारतीयों के बीच मामला चर्चा में है। घटना के समय एमवाय प्रबंधन ने इसे दबाने का भरपूर प्रयास किया। शुरुआत में चूहे के मामूली रूप से काटने की बात कही। यह झूठ बिना पीएम के बोला गया। बाद में एक नवजात का शव सामने आया तो पता चला कि चूहे ने नवजात की 4 अंगुलियां खा ली थीं। इसे लेकर अस्पताल की लापरवाही सामने आई और देशभर में यह मामला छाया रहा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल उठाए थे।
सुरक्षाकर्मियों के बाद भी चोरी
अस्पताल(Indore MY Hospital) परिसर में भी गाडौं की संख्या बढ़ा दी गई है। शनिवार को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से आए डॉक्टर एक घंटे बाद लौटे तो पता चला कि उनकी कार से बैटरी चोरी हो गई है। एक साल पहले भी उनकी गाड़ी से बैटरी भी चुराई गई थी। अन्य गाड़ियों को निशाना बनाया जाता है। गाडौँ की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई गई है।
निजी कंपनी को हटाने पर फैसला नहीं
अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर कई को सस्पेंड किया गया। यहां व्यवस्था देखने वाली कंपनी को हटाने की सिफारिश की गई, लेकिन उसे हटाने का आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है।
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ
पैसों के विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर युवक की हत्या
चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद