विधायक की शिकायत और मंत्री के पत्र के बाद कार्रवाई, झांसी सीपरी बाजार थानेदार पर गिरी गाज
झांसी: उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य के डीजीपी को लिखे पत्र के वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर झांसी के सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह को हटा दिया गया। उन्हें हटाकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) प्रभारी के पद पर भेज दिया गया। बुधवार को मंत्री ने डीजीपी को पत्र लिखकर आनंद सिंह के जन प्रतिनिधियों से बदसलूकी करने और अमर्यादित शब्दों के उपयोग की शिकायत की थी गुरुवार को मंत्री का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद देर शाम कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर आनंद सिंह को थाना प्रभारी के पद से हटा दिया गया।
मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रदेश के डीजीपी को लिखे पत्र में यह शिकायत भी की थी कि झांसी के बबीना क्षेत्र से विधायक राजीव सिंह पारीछा ने भी इंस्पेक्टर आनंद सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उनसे अनुरोध किया है। विधायक ने मंत्री को की गई शिकायत में कहा था कि इंस्पेक्टर व्यक्तिगत रूप से उनसे रंजिश रखते हैं और उनके प्रति सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। विधायक ने मंत्री से की गई अपनी शिकायत में इंस्पेक्टर को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करते हुए बर्खास्तगी की मांग की गई।
मंत्री ने पत्र में आगे लिखा कि 1 सितम्बर को झांसी दौरे के दौरान जब विधायक ने यह शिकायत उनके सामने रखी तो उन्होंने इंस्पेक्टर को बुलाकर इस प्रकरण में उनसे बातचीत कर मामला जानने की कोशिश की। लेकिन आनंद सिंह बातचीत करते हुए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे। मंत्री के पत्र के वायरल होने के कुछ ही घंटों के बाद झांसी पुलिस ने बयान जारी कर इस मामले में थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जानकारी दी। झांसी पुलिस ने जारी बयान में बताया कि डीआईजी झांसी ने इस मामले में एसपी देहात को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही आनंद सिंह को प्रभारी निरीक्षक सीपरी बाजार के पद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू के पद पर भेज दिया गया है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक