ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार की हाजिरजवाबी, बोले– ‘गुटखा नहीं खाना चाहिए’
मुंबई: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर रिलीज इवेंट कानपुर में हुआ। जहां बुधवार के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एक्टर अक्षय कुमार ने गुटखा ना खान को लेकर प्रतिक्रिया दी। आइए जानते आखिर किस बात पर अभिनेता ने कहा ऐसा।
कानपुर शहर को लेकर पूछा सवाल
'जॉली एलएलबी 3' के ट्रेलर इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार से एक सवाल किया गया। अभिनेता ने फिल्म में कानपुर के एक वकील का किरदार निभाया है। इस कारण से उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्होंने इस शहर का गुटखा (तंबाकू) से जुड़ाव देखा? इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, "गुटखा नहीं खाना चाहिए।"
अभिनेता की हाजरिजवाबी ने खींचा ध्यान
अभिनेता के इस जवाब में उन्हें फंसाने की कोशिश की गई। लेकिन अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘इंटरव्यू मेरा है या तुम्हारा? मैं बोल रहा हूं, गुटखा नहीं खाना चाहिए, बस।’
फिल्म के बारे में
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और सीमा बिस्वास सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस बार कहानी किसानों के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां एक बड़ा आदमी है, जो किसानों की जमीन हड़प रहा है। दूसरी ओर छोटे किसान हैं, जो अपनी जमीन बचाने के लिए जॉली के पास पहुंचते हैं।ट्रेलर देखकर ऐसा मालूम पड़ा कि जॉली 1 यानी अरशद वारसी जहां किसानों का केस लड़ रहे हैं और किसानों के वकील हैं। वहीं अक्षय कुमार उस बड़े आदमी यानी गजराज राव के वकील हैं।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक