साढ़े सात नहीं, इस समय से शुरू होगा भारत-यूएई मुकाबला; यहां मिलेगी लाइव स्ट्रीमिंग
नई दिल्ली: भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ बुधवार से करेगी। भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। यूएई के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच टी20 में अब तक सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है जिसमें भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी। भारत एशिया कप में विजयी शुरुआत करने उतरेगा।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले संयोजन तलाशेगा भारत
यूएई के खिलाफ मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले अभ्यास मैच की तरह होगा। कमजोर मानी जाने वाली यह टीम भारतीय टीम प्रबंधन को इस बात का अंदाजा देगी कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए किस संयोजन के साथ मैदान में उतरना बेहतर होगा। यूएई के खिलाड़ियों के लिए यह सबसे बड़ा मैच होगा। जसप्रीत बुमराह का सामना करना या शुभमन गिल को गेंदबाजी करना किसी एसोसिएट देश के क्रिकेटर के जीवन में आम बात नहीं है और एशिया कप उन्हें खेल के वास्तविक माहौल से अवगत कराएगा।
सितंबर में एशिया कप खेले जाने का मतलब है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच मार्च की तुलना में अधिक हरी-भरी और ताजा होगी, जिसमें अधिक उछाल होगा। यूएई के लिए यह टूर्नामेंट अपना कौशल दिखाने का एक शानदार अवसर है। मुहम्मद वसीम, राहुल चोपड़ा और सिमरनजीत सिंह जैसे खिलाड़ी अनुभवी कोच लालचंद राजपूत के मार्गदर्शन में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हैं।
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में
Madhya Pradesh में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप