बीच सड़क छात्रा के शोर पर जुटी भीड़, मनचले को 360 डिग्री से मिला थप्पड़-मुक्कों का इलाज
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक मनचले का पब्लिक ने कायदे से इलाज कर दिया। मधुबन कॉलोनी के पास रविवार शाम एक छात्रा ने अपनी बहादुरी से ना केवल मनचले को सबक सिखाया बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि बेटियां चुप रहने के बजाय अब आवाज बुलंद कर रही हैं। छात्रा ने कोचिंग से घर लौटते समय छेड़छाड़ करने वाले युवक को पकड़कर राहगीरों से मदद मांगी। इसके बाद भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
राह चलते लोगों से मांगी मदद तो मिला मनचले को सबक
जानकारी के अनुसार छात्रा मेरठ रोड स्थित कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। रविवार को उसने मौका पाकर छात्रा से अभद्र हरकत की और अश्लील टिप्पणी की। छात्रा ने साहस दिखाते हुए तुरंत शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को पूरी बात बताई। छात्रा की शिकायत सुनते ही लोग एकजुट हो गए और आरोपी युवक को घेर लिया। मौके पर मौजूद युवाओं ने मनचले की जमकर पिटाई की। चारों तरफ से मनचले के ऊपर थप्पड़ की बरसात होने लगी। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत