फेसबुक पोस्ट ने कर दिया महंगा, BJP विधायक केतकी सिंह के खिलाफ अश्लील पोस्ट करने वाले दो गिरफ्तार, एक को तलाशा जा रहा
बलिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक केतकी सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बांसडीह और सहतवार पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी फरार है। इस घटना से विधायक के समर्थकों में भारी आक्रोश फैला है ।जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बांसडीह कोतवाली में थाना प्रभारी राकेश उपाध्याय की शिकायत पर शिवेंद्र सत्यार्थी के खिलाफ (बीएनएस) की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की धारा 72ए के तहत मामला दर्ज किया गया। सत्यार्थी ने फेसबुक पर विधायक के खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था। इससे शांति भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सत्यार्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एक आरोपी फरार
वहीं, सहतवार थाने में भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी की तहरीर पर अजय यादव और सत्यदेव यादव के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इन दोनों पर भी सोशल मीडिया परया से लेकर लखनऊ तक के सियासी माहौल को गर्म कर दिया है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट